
वैश्य समिति ने महाराजा अग्रसेन को याद किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर चंडी रोड हापुड पर हवन का आयोजन किया गया।हवन में लोगों ने आहुतियां डालकर अपने -अपने श्रध्दासुमन अर्पित किए।समिति के प्रधान गिरीश कुमार अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलना चाहिए। समाज में सेवा कार्य करना वैश्य समाज का प्रमुख योगदान है।इस अवसर पर लच्छीराम कंसल,परसराम बंसल मिथिलेश कुमार, सुनील सिंघल नरेंद्र गर्ग अजय कुमार गुप्ता ,अरविंद कुमार मंगलसेन गुप्ता मुकेश माहेश्वरी, माधव महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















