
हापुड़ में घर के बाहर खड़ी रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है, जहां घर के बाहर खड़ी रॉयल एनफील्ड बुलेट को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अंबेडकर विहार निवासी सोनवीर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम उन्होंने अपनी बुलेट बाइक रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात चोरों ने बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब परिवार के लोगों ने बाइक गायब देखी, तो उनके होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
सीओ दीपक चतुर्वेदी के अनुसार, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में बाइक चोरी करने वाले चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















