
हापुड़ मंडी से कारीगर 2 किलो सोना ले भागा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार से एक कारीगर व्यापारियों का करीब 2 किलो सोना ले भागा है जिससे हड़कंप मचा है। सोने की कीमत करीब 3 करोड रुपए बताई जा रही है।
हापुड़ के सर्राफा बाजार में महाराष्ट्र का एक कारीगर जिसे लोग प्यार से राजू कह कर पुकारते थे, गत कई वर्ष से सोना गलाने, पॉलिश करने तथा ढलाई आदि का कार्य करता था। राजू ने अपने व्यवहार और काम से बाजार में व्यापारियों का दिल जीत रखा था।
बताते हैं कि चार-पांच दिन पहले सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने राजू को सोना साफ करने के लिए दिया था, जिसका वजन करीब 2 किलो बताया गया है। राजू मौका लगते ही 2 किलो सोना ले भागा जिससे हड़कंप मचा है। व्यापारी राजू की तलाश में है परंतु अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है। इस सिलसिले में व्यापारियों ने अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















