
नगर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ बैठक की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र, आगामी दशहरा और दीपावली के त्योहारों को लेकर हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने थाने में पुलिस टीम के साथ बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्त करने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















