
हापुड़ में मिलावटी क्रीम बनाने का मामला, जांच में 3 नमूने असुरक्षित, 8 मानकों पर फेल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की LN रोड स्थित देव मैन्युफैक्चरिंग पर छापेमारी के बाद मिलावटी क्रीम के मामले में जांच रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, दही क्रीम के तीन नमूने असुरक्षित पाए गए हैं, जबकि आठ अन्य नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
आरोप है कि प्रतिष्ठान में दही में रिफाइंड और वनस्पति मिलाकर क्रीम तैयार की जा रही थी। इस मामले में लिए गए नमूनों की जांच के बाद खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















