
हापुड़ में ट्यूबवेल पर मिला 52 वर्षीय राजमिस्त्री का शव, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में 52 वर्षीय एक व्यक्ति का शव ट्यूबवेल पर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी गोकल सिंह पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का कार्य करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की सुबह गोकल सिंह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर बाद करीब चार बजे ग्रामीणों ने उसे ट्यूबवेल पर मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया है कि गोकल सिंह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गया है। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं, करीब पांच से छह वर्ष पहले उसकी पत्नी सुनीता की भी मौत हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद से वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था।
घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















