
सपाइयों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री व भूतपूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके व हवन में आहुतियां डालकर उन्हे अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला कार्यालय, समाजवादी पार्टी, हापुड़ पर नेताजी की पुण्यतिथि मनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता, धर्मनिरपेक्षता तथा वंचितों, शोषितों, किसानों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष, विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर सपा के जिला नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















