
धौलाना: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से अभद्रता और मारपीट, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने टीम को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए खींचने लगे। इस दौरान अवर अभियंता विनय कुमार के साथ मारपीट भी की गई। मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर बिजली चोरी रोकने के अभियान के तहत टीम देहरा गांव पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता विनय कुमार, जेई निर्भय सिंह और विजिलेंस टीम के प्रभारी सत्यनंद सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम गांव में फीडर से संबंधित बिजली कनेक्शनों की जांच कर रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम को घेर लिया और विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान अवर अभियंता विनय कुमार के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है।
पिलखुवा के सीओ मुनीश चंद्र के अनुसार, अवर अभियंता की तहरीर पर गांव निवासी मुर्सलीन, शाहनवाज, दिलशाद, नासिर, लुकमान, समीर, इदरीस और नसीर समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















