
सात दिन तक चार-चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर और बहादुरगढ़ क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 33 केवी लाइन की मरम्मत के चलते आगामी सात दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान रोजाना चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
ऊर्जा निगम के बहादुरगढ़ 33/11 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता संजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बहादुरगढ़ उपकेंद्र के साथ 33 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य 10 से 16 अक्टूबर तक कराया जाना है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन सात दिनों तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















