
हापुड़: बदलते मौसम में बढ़ी बीमारियां, सीएचसी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, बदन दर्द और गले में खराश जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
हापुड़ की गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 1500 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचे। अस्पताल में पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों ने जांच की और उन्हें जरूरी परामर्श दिया। साथ ही बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव के दौरान सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जा रही है। वहीं, बुखार, गले में खराश या सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतते हुए चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की गई है। बदलते मौसम के बीच अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत को दर्शाती है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















