
हापुड़ में पेट्रोल पंप कर्मचारी को लात-घूंसों से पीटा, CCTV फुटेज वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ दबंगों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने कर्मचारी को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल फुटेज में मारपीट की घटना दिखाई देने की बात कही जा रही है। फिलहाल, मारपीट के पीछे की वजह क्या थी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















