
हापुड़ में CJP के धरने को लेकर पुलिस अलर्ट, छिजारसी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में CJP के धरने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
पुलिस प्रशासन की ओर से टोल प्लाजा के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
धरने को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस की सक्रियता के चलते सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















