
भैंस चोरी करने पहुंचे तीन चोर, ग्रामीणों की सतर्कता से पशु छोड़कर फरार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर गांव में शुक्रवार की रात भैंस चोरी करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। यहां तेजवीर सिंह की भैंस चोरी करने पहुंचे तीन चोर ग्रामीणों के जागने पर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और भैंस को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने तेजवीर सिंह के घेर में घुसने के लिए दो स्थानों पर कूमल किया और भैंस चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों की नींद खुल गई और शोर मचने पर चोर भैंस को छोड़कर भाग निकले।
गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को अपने पशुओं और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। घटना के बाद गांव में चोरों को लेकर भय बना हुआ है।
मामला पिलखुवा कोतवाली की कस्बा चौकी क्षेत्र के परतापुर गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















