
डीएम ने किया निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने शुक्रवार को हापुड कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता पेटियों (Ballot Boxes), EVM/VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति एवं कंट्रोल रूम का जायजा लिया। जिलाधिकारी के निर्देश निर्वाचन कार्यालय एवं स्ट्रांग रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे 24×7 क्रियाशील रहें तथा रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। मतदाता पेटियों एवं चुनाव सामग्री का रख-रखाव निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रूप से किया जाए। सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















