
👁 24 views Views
हापुड़ में अनियंत्रित होकर खेत में उतरी कार, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। इस दौरान कार खेत में पलटने ही वाली थी, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को संभाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत कर कार को खेत से बाहर निकाला। चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी ने राहत की सांस ली।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















