
भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र व ट्रॉफी का वितरण किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, हापुड़ ने विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं चहुमुखी विकास हेतु भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र और ट्रॉफी का वितरण साथ में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन की ट्रॉफी और प्रमाण पत्र का वितरण प्रथम चरण में 5 विद्यालयों में यह सम्पन्न हुआ…
1. आर्य कन्या पाठशाला, हापुड़
2. सेठ गोविंद सहाय, धनोरा
3. टैगोर पब्लिक स्कूल, हापुड़
4. राम रिछपाल इंटर कॉलेज वजीलपुर
5. आर एस एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिंभावली
भारत विकास परिषद हापुड़ शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और सीनियर व जूनियर विद्यार्थियों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत पूरे स्कूल से दो अध्यापक या अध्यापिका को पटका और ट्रॉफी देकर सम्मान दिया गया साथ में पूरे स्कूल से दो मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया गया।
इसके साथ स्कूल ने भारत का परिषद को पूर्ण सहयोग दिया। वह पूरे मनयोग से सहभागिता की इसके लिए प्रिंसिपल और कॉर्डिनेटर को सहभागिता प्रशस्ति पत्र और पटके से सम्मान किया गया। अंत में प्रिंसिपल ने परिषद के इस शहर सराहनीय कार्य का प्रशंसा की वह हर साल करने के लिए अनुरोध किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंदुभूषण मित्तल, डॉ अशोक कुमार गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, अनिल जैन, अजय कुमार मित्तल, सीमा गर्ग, अनु मित्तल, संजीव कुमार गर्ग राघव अग्रवाल और वरुण मित्तल का विशेष सहयोग रहा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















