
हापुड़: आवास विकास कॉलोनी में आवारा कुत्तों से लोग परेशान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में टाटा धर्म कांटा के बराबर वाले रास्ते पर आवारा कुत्तों की समस्या सामने आ रही है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते पर आवारा कुत्तों के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। खासकर पैदल चलने वाले राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
स्थानीय निवासियों ने संबंधित नगर निकाय और अधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















