
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गी में सवार होकर सड़कों पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बिजली के भुगतान से जुड़ी समस्याओं, पशुओं के बढ़ते आतंक समेत कई स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना है कि लगातार सामने आ रही समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने संबंधित अधिकारियों से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर किसानों की मौजूदगी के चलते कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















