
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ के चौक इलाके की पीर बुखारा निवासी ज्वेलर्स संजीव कुमार रस्तोगी को तांबे की ईंटों पर सोने की पॉलिश चढ़ाकर 4.62 करोड़ की ठगी करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है जिसका नाम अनवर निवासी खजूरी कोठी कोना गढ़ गेट मीनाक्षी रोड हापुड़ है। लखनऊ के एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि जालसाज अनवर को गिरफ्तार कर लिया है। टीम गिरोह के सरगना अजय चौधरी उर्फ आशु निवासी रोहतक हरियाणा और उसके तीन अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे कि आरोपियों ने पहले तो सर्राफ से दोस्ती बढ़ाई और उसके साथ मित्रता कर यह षडयंत्र रचा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी अनवर निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















