
👁 75 views Views
कमरे में सो रहे व्यक्ति को सांप ने डसा, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सलोनी के रहने वाले आदेश पुत्र संजय सिंह को सांप ने काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
आपको बता दे कि आदेश अपनी पत्नी शिवानी के साथ कमरे में सो रहे थे कि तभी उन्हें सांप ने काट लिया। रात में कमरे में सांप मिलने पर उसे बाहर छोड़ दिया गया। सुबह आदेश की तबीयत बिगड़ गई। सर्पदंश की आशंका जताते हुए उन्होंने आदेश को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















