
पिलखुवा टोल प्लाजा पर किसान संगठन का धरना व प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन अवध के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। किसान नेताओं ने टोल मैनेजर से वार्ता की और स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती, तब तक धरना जारी रहेगा।
काफी देर तक चली बातचीत के बाद पिलखुवा टोल मैनेजर ने किसानों की मांगों को मान लिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। किसानों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर संगठन आगे भी किसानों और आम लोगों के हित में आवाज उठाता रहेगा।
धरने के दौरान लोनी और गाजियाबाद की टीम के साथ-साथ हापुड़ जिले के संगठन के पदाधिकारी भी पिलखुवा टोल प्लाजा पर मौजूद रहे। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष शमशाद इदरीसी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जमाल, कोषाध्यक्ष शान मोहम्मद इदरीशी, पश्चिमी युवा जिला अध्यक्ष महबूब, नईम, नदीम, असलम, प्रमोद, प्रवीण, इकराम, मुकेश, गुलफाम, शाहरुख, नासिर समेत संगठन के कई छोटे-बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















