
राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) ने किया संगठन विस्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) द्वारा मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई तथा संगठन विस्तार की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में आगामी 12 अक्टूबर 2026 को मेरठ कमिश्नरी पर केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग को लेकर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मंत्री निरपाल सिंह ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेरठ कमिश्नरी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी विनय बाना ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भानु सिद्धू, जिला अध्यक्ष चौधरी विनय बाना, युवा जिला अध्यक्ष मनिंदर मसंद, लाठर खाप चौधरी देवा, सुनील टाइगर, विनोद धारीवाल, डॉ. पंकज चट्ठा, प्रिंस मसंद, हरप्रीत निर्वाण, उज्ज्वल सिरोही, अभिषेक निर्वाण, आदित्य निर्वाण, सूरजवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[3:59 pm, 07/10/2026] Pulkit Bhiya Office: .
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















