
खाते से 72 हजार की साइबर ठगी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी के सतगुरु कॉलोनी निवासी परमानंद कुमार के पंजाब नेशनल बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना अनुमति के ₹72,279.64 निकाल लिए।
पीड़ित परमानंद कुमार पुत्र राजवीर सिंह ने कोतवाली बाबूगढ़ में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका खाता PNB में है। दिनांक 29/09/2026 को उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त धनराशि निकाल कर अन्य खाते में ट्रांसफर कर दी गई। इसकी जानकारी उन्हें बैंक का मैसेज/स्टेटमेंट देखने पर हुई।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने स्वयं कोई लेन-देन नहीं किया है और न ही किसी को पैसे निकालने की अनुमति दी थी। उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बैंक खाते के साथ धोखाधड़ी / साइबर अपराध किया गया है।
पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाबूगढ़ से शिकायत दर्ज कर मामले की जांच, Transaction ID/UTR, लाभार्थी खाते का विवरण निकलवाकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और पैसा वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















