
JOB ALERT: हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, जल्द होगी 14 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले में शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के शहरी इलाकों में खाली पड़े 14 आशा कार्यकर्ताओं के पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. किशोर कुमार आहूजा के अनुसार, जिले के शहरी क्षेत्रों में खाली पदों का पूरा विवरण जुटा लिया गया है और अब इसी आधार पर 14 आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य उन इलाकों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर पहुँचाना है, जहाँ पद रिक्त होने के कारण आम जनता तक सुविधाएँ नहीं पहुँच पा रही थीं।
कहाँ-कहाँ कितने पद खाली हैं?
पिलखुवा: 4 पद, मजीदपुरा: 6 पद, मोती कालोनी: 2 पद , मोहल्ला भीमनगर: 2 पद, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरी चयन प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों और नियमों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















