
हापुड़: रामपुर रोड पर बनाई जा रही नकली डीएपी के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर पुलिस ने हापुड़ की रामपुर रोड पर एक ठिकाने पर नकली डीएपी बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मोनू उर्फ विक्की पुत्र संतराम निवासी कन्हैया एनक्लेव हापुड़ और अवैध निर्माण परिसर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि 3 अक्टूबर को वह अपनी टीम के साथ रामपुर रोड पर स्थित एक ठिकाने पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि परिसर का दरवाजा बंद है जिस पर ताला लटका है। अंदर झांकने पर पता चला कि गुलाबी रंग के बैग रखे हुए हैं। वह अधिकारियों व पुलिस बल के साथ ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए तो देखा कि वहां पर भारत MOP लिखे सिलाई बंद नकली एमएसपी से भरे 90 बैग रखे हुए हैं जिनमें से 50 बैग खाली रखे हुए थे। अंदर ग्राइंडर मशीन, गेरू की बोरी, सफेद क्रिस्टल पाउडर से भरे लगभग 20 कट्टे भी बरामद हुए। टीम ने और भी चीजे बरामद की। जब जांच की तो टीम को संदेह हुआ कि बैग के अंदर डीएपी जैसी दिखने वाली दानेदार सामग्री थी। टीम को शक हुआ कि यहां नकली डीएपी का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया। साथ ही मौके पर मिली सामग्री को सील कर दिया।
टीम को मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।अधिकारियों का दावा है कि मामले men लिप्त मोनू उर्फ विक्की द्वारा पहले भी इस तरह के अवैध कार्य किए गए हैं। 26 अक्टूबर 2025 को टीम ने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित नकली पोटाश में डीएपी के अवैध कार्य की तीन अवैध परिसरों पर छापेमारी कर मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल हापुड़ कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















