
हापुड़: नवीन सब्जी मंडी में धान की आवक बढ़ने से बढ़ा वाहनों का दबाव
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में पिछले कई दिनों से धान की आवक बढ़ने के कारण मंडी और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जिसके चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है।
वाहनों की संख्या बढ़ने से मंडी के आसपास जाम और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धान की आवक के दौरान यदि यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
लोगों ने यातायात पुलिस से मांग की है कि धान की आवक के समय गढ़ रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी के आसपास यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे और जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिल सके।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















