
कृषि यन्त्र अनुदान पर लेने हेतु बुकिंग शुरू
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):कृषि विभाग की बेवसाईट https://agriculture.up.gov.in पर जनपद हापुड़ में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेट ऑफ कॉप रेज्डियू योजना 2026-27 अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष अवशेष कृषि यन्त्रों को अनुदान पर कय करने हेतु ऑनलाइन बुंकिग दिनांक 07.10.2026 को अपरान्हः 12.00 बजे दिनांक 20.10.2026 रात्रि 12.00 बजे तक की जा रही है।
अतः जनपद हापुड़ के जो कृषक भाई कृषि यन्त्र अनुदान पर लेना चाहते है, वह सभी इच्छुक कृषक भाई दिनांक-07.10.2026 को अपरान्हः 12:00 से दिनांक 20.10.2026 की रात्रि 12.00 बजे तक कृषि विभाग की बेवसाईट https://agriculture.up.gov.in पर किसान कोर्नर के अन्तर्गत “यन्त्र बुकिंग प्रारम्भ” पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करने का कष्ट करें।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















