
डाइट में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, हापुड़ द्वारा Innovation and Best Practices 2026-27 for District Hapur के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों एवं उत्कृष्ट शैक्षिक प्रथाओं की पहचान, दस्तावेजीकरण तथा उनके प्रभावी प्रस्तुतीकरण के लिए प्रशिक्षित करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर शीतल सैनी एवं रेनू देवी ने नवाचार एवं Best Practices के बीच अंतर, उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण, PPT एवं वीडियो निर्माण, राइट-अप लेखन तथा पोर्टल पर नवाचार अपलोड करने की प्रक्रिया के संबंध में प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही, संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता मोहम्मद राशिद द्वारा सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया तथा उन्हें अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारी एवं उत्कृष्ट शैक्षिक प्रयासों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















