
दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल व अन्य उपकरण बांटे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के धौलाना विकास ख़ड के सभागार में बिना किसी भेदभाव के नर-सेवा ही नारायण-सेवा भाव को वरियता देते हुए धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने मंगलवार को दिव्यांगजन को उपकरण वितरित किए। संकल्प सेवा अभियान के तहत धौलाना क्षेत्र के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण (ट्राइसाइकिल, ब्लाइंड स्टिक, व्हीलचेयर, बैसाखी आदि) वितरित किए गए।समारोह में 42 दिव्यांग लाभार्थियों को 46 सहायक उपकरण प्रदान कर उनके जीवन को सुगम बनाने का एक लघु प्रयास किया गया।
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति का संबल बनना, उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उनका जीवन सरल बनाना ही केन्द्र व प्रदेश सरकार और संगठन की प्राथमिक है।
इय अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग/दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी (धौलाना) सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















