
अल्लीपुर में जिम के अंदर गुंडागर्दी, 4 नामजद समेत कई अज्ञात युवकों पर FIR
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ के अल्लीपुर गांव में एक जिम के अंदर घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर 4 नामजद और कई अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला?
अल्लीपुर गांव निवासी राजन चौहान अपने घर पर ही एक जिम चलाते हैं। राजन द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बीते 1 सितंबर को लुहारी गांव का एक युवक उनकी जिम में वर्कआउट (कसरत) कर रहा था। इसी दौरान भैना और ढोलपुर गांव के करीब तीन-चार युवक वहां आ धमके और जिम कर रहे युवक के साथ अचानक मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















