
गढ़: नामचीन रेस्टोरेंट में कीड़ा निकलने के मामले में खाद्य विभाग ने की सैंपलिंग
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित गांव अठसैनी के सामने स्थित एक नामचीन रेस्टोरेंट में नूडल्स में कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने रेस्टोरेंट से नूडल्स और कूटू के आटे का नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
गांव बक्सर निवासी चाहत ने गढ़ कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि 5 अक्टूबर की दोपहर वह रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए गए थे जहां उन्होंने नूडल्स मंगवाया। नूडल्स में 1 इंच लंबा काले रंग का कीड़ा दिखाई दिया जिसके बाद महिला ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों से मामले की शिकायत की। महिला का आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने मजबूरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिला खाद्य सुरक्षा आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि टीम ने नूडल्स और कूटू के आटे के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















