
👁 16 views Views
हापुड़ में देव लोक कॉलोनी में मिला कॉमन करैत, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की देव लोक कॉलोनी में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के आसपास लोगों ने कॉमन करैत सांप देखा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
वन कर्मी नितेश और भारत ने सावधानीपूर्वक कॉमन करैत सांप का रेस्क्यू किया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। वन कर्मियों ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















