
👁 21 views Views
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को हापुड के कांग्रेस जनों ने भेंट कर दी बधाई
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):सोमवार को दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा को हापुड़ के कांग्रेस जन ने बधाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने हापुड़ के कांग्रेस जनों का विश्वास दिलाया है कि वह बहुत जल्द हापुड़ का दौरा करेंगी।इस अवसर पर पंडित अरविंद शर्मा, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, गुलफाम कुरैशी, महबूब अली आदि उपस्थित थे।




















