
छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में सोमवार को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।सोमवार को जनपद के प्रत्येक विकास खंड में जिला प्रोबेशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग, पोषण, विद्युत व अन्य विभागों द्वारा लगाए गए शिविर में आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित की जा रही लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायत में निरंतर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को विधायक सदर विजय पाल आढ़ती, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया ।छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा भावना से कार्य करते हुए विकासखंड हापुड़ ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।




















