
औद्योगिक संस्थानों प्रशिक्षण हेतु आवेदन तिथि बढी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद के राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त 2026 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया 2026 की चार चरणो की प्रवेश प्रकिया पूर्ण होनें के उपरांत रिक्त रह गयी सीटों पर प्रवेश हेतु प्रदेश के युवक-युवतियों को नयें पंजीकरण करानें का अवसर प्रदान किया गया है। जिसके लिए दिनांक-11.10.2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है तथा पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों से राजकीय / निजी संस्थानों में रिक्त सीटों के सापेक्ष विकल्प भरे जाने हेतु अवसर प्रदान किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर दिनांक 06.10.2026 तक नया पंजीकरण करा सकतें है, तथा पूर्व से पंजीकृत अभ्यर्थी रिक्त सीटों के सापेक्ष विकल्प भर सकते हैं. ऐसे सभी अभ्यर्थियों को पंचम चरमकते प्रवेश प्रकिया में सीट आबंटन हेतु सम्मिलित किया जायेगा।




















