
👁 44 views Views
गढ़मुक्तेश्वर के भूतपूर्व विधायक मदन चौहान मिले सीएम से
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से भूतपूर्व विधायक व पूर्व मंत्री मदन चौहान ने सोमवार को ग्रामीणो के साथ प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के किसानो की समस्या से अवगत कराया।भूतपूर्व मंत्री ने बताया कि गांव जखैडा,सदरपुर,भैना,धौलपुर आदि गांव की जमीन अधिगृहित होने जा रही है परन्तु किसान अपनी भूमि का बैनामा नही कराना चाहते,उसका मुख्य कारण है कि लम्बे अर्से से सर्किल रेट का न बढना है।सीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर मोनू चौहान, अशोक सोम, राकेश प्रधान, अवनीश, रणधीर प्रधान आदि उपस्थित थे।




















