
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव मानक चौक पर शनिवार की देर शाम तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तेंदूए का शव आम के पेड़ के पास मिला। पेड़ से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। आशंका है कि तेंदुआ आम के पेड़ पर चढ़ा होगा और लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम मामले की छानबीन कर रही है।गांव मानक चौक के रहने वाले मंजीत ने बताया कि शनिवार की रात करीब 8:00 बजे कुछ ग्रामीण खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान ग्रामीणों को गांव के एक छोर पर एक तेंदुए का शव दिखाई दिया जिसके बाद उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि शव के पास आम का एक पेड़ भी है। ग्रामीणों ने पुलिस को तेंदुए का शव पड़ा होने की जानकारी दी जिसके बाद विभाग की मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को देखकर अधिकारियों के भी पसीने छूट गए।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















