
पात्र छात्रो को छात्रवृत्ति की धनराशि खातों में भेजी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):लखनऊ लोक भवन सचिवालय में शनिवार को मुख्यमंत्री के कर कमलों से पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत समस्त वर्गों के पात्र छात्र की छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार सीडेड बैंक खाते में अंतरित किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं “छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र” वितरण समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में भी किया गया। कार्यक्रम में समस्त वर्गों के कक्षा 9 से 12 के 132 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सु०श्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ द्वारा छात्रों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि नियमित रूप से पाठ्य-पुस्तकों का अध्ययन, कठिन परिश्रम एवं रणनीति के माध्यम से जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में श्री अरूण गोविल, सांसद, लोक सभा क्षेत्र मेरठ के प्रतिनिधि अशोक बबली एवं विनोद गुप्ता, सु०श्री श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी, डा० श्वेता पूठिया जिला विद्यालय निरीक्षक, श्रीमती सुनिता जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, श्री कृष्ण मोहन सिंह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं उपस्थित छात्र/छात्राओं के साथ आए संस्थान के नोडल अधिकारी एवं समाज कल्याण सेक्टर के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















