
नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर कृषि विभाग का छापा, 90 कट्टे बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कोतवाली नगर क्षेत्र की रामपुर रोड पर कृषि विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली खाद, पोटाश बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली खाद सामग्री के साथ करीब 50-50 किलो के 90 कट्टे बरामद किए हैं। कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि रामपुर रोड स्थित एक परिसर में फर्जी तरीके से नामी कंपनियों के रैपर और कट्टों में नकली पोटाश तैयार कर किसानों को बेची जा रही थी। इस सूचना पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से रामपुर रोड पर छापा मारा अधिकारियों ने मौके से करीब 90 कट्टे नकली पोटाश, बिना मार्का के खाली कट्टे, खाद तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पैकिंग उपकरण जब्त किए हैं। बताया जा रहा है की फैक्ट्री के भीतर इंडियन पोटाश लिमिटेड के नकली पैकेट तैयार किया जा रहे थे। विभाग ने मौके से मिले संदिग्ध उर्वरक के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों की फसलों और जेब से खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आते ही संबंधित फैक्ट्री संचालक और दोषियों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश तथा सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















