
हापुड़ : ओवरब्रिज पर अर्टिगा से टकराई बाइक, प्रॉपर्टी डीलर कुलविंदर की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में काली नदी के पास स्थित ततारपुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। अमरोहा जिले के असावर गांव निवासी 37 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर कुलविंदर सिंह (पुत्र अजब सिंह) अपनी बाइक से नोएडा स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे।
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे, जैसे ही वे ततारपुर ओवरब्रिज पर पहुंचे, उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही एक अर्टिगा कार में पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुलविंदर बाइक से गिरकर सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल कुलविंदर को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी गढ़ रोड हापुड़ भिजवाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही कुलविंदर के परिवार में मातम छा गया है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















