
हापुड़: डीएम कार्यालय गए युवक की बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़। जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय परिसर के पास से एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम ततारपुर निवासी सुशील कुमार किसी काम से एडीएम कार्यालय गए थे। उन्होंने अपनी बाइक डीएम कार्यालय परिसर के पास खड़ी की थी। बताया गया कि 29 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह अपना काम पूरा कर वापस बाहर आए तो बाइक मौके से गायब थी।
पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र में बाइक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी और बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोर की पहचान और चोरी हुई बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















