
एक ठिकाने से मिले अनुदानित यूरिया के मामले में एक ट्रक झाड़ियों में खड़ा मिला
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटोरी के पास कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक ठिकाने पर छापामार कार्रवाई कर 190 कट्टे अनुदानित यूरिया बरामद किया। बताया जा रहा है कि टीम ने जब जांच की तो फैक्ट्री के पास एक बड़ा ट्रक झाड़ियों में खड़ा दिखाई दिया जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर ट्रक को झाड़ियों में क्यों छुपा कर खड़ा किया गया है? यह प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार इस स्थान पर अनुदानित यूरिया को पीसकर औद्योगिक इकाइयों को सप्लाई किया जाता है। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। उसके पश्चात उसने यहां से 190 कट्टो को बरामद किया। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री के पास एक ट्रक झाड़ियों में छिपा कर खड़ा किया गया है। आखिर इसका उद्देश्य क्या है? जल्द ही पता चलेगा। मामले की जांच जारी है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















