
हापुड़: बुलंदशहर रोड स्थित ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने आई 15 साल की किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी अपनी भाभी के साथ हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने आई थी। मामला 27 सितंबर की दोपहर का है जब दोनों ने 12 से 2:00 बजे तक पार्लर में मेकअप कराया। इसके बाद ननद-भाभी पैदल लौट रहे थे। तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। इस दौरान भाभी ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन दबंगों के आगे वह कुछ ना कर सकी। सूचना मिलते ही हापुड़ कोतवाली पुलिस हरकत में आई जिसने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन रोड स्थित महाराजपुर इलाके का रहने वाला जीशान अपने दो अन्य साथियों के साथ अचानक आ धमका। तीनों ने मिलकर जबरदस्ती किशोरी का अपहरण किया और वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी जीशान किशोरी की खाला के गांव महाराजपुर का ही रहने वाला है। वही किशोरी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जीशान और उसके दो अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















