
कांग्रेसियों ने गांधी जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी को भी उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री तथा कांग्रेस नेता मसूरिया दीन पासी की जयन्ती मनाई और उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी जी के आदर्शों, सिद्धांतों और नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के संघर्षों को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने गुलाम भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अनेकों आंदोलन किए और उन्हीं के आंदोलन से आज भारत गुलामी की बेड़ियों से मुक्त होकर अपना जीवन यापन कर रहा है।
इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, सैय्यद अयाजुद्दीन, नवरत्न त्यागी, दिनेश चंद शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, रश्मि चौधरी आदि उपस्थित थे।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















