
👁 12 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सीएमओ कार्यालय के पास 14 फीट लंबा विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आयेशान मौके पर पहुंचे और उन्होंने अजगर को पकड़ा। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मौके की वीडियो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला मंगलवार की देर रात का बताया जा रहा है जब करीब 14 फीट लंबा 50 किलो वजनी अजगर लोगों ने देखा। सूचना पाकर आयेशान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत की और क्षेत्र वासियों की मदद से अजगर को कट्टे में भरकर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















