
👁 23 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम मोहम्मदपुर, आजमपुर स्वर्गीय गौरव त्यागी के शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक विधायक हरेंद्र तेवतिया ने सौंपा और संवेदनाएं व्यक्त की।
बता दे कि गढ़मुक्तेश्वर के भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया ने स्व गौरव त्यागी के परिवार जन के साथ 27 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कराई थी और परिवार को आर्थिक सहायता का आग्रह किया था।मुख्य मंत्री की गम्भीर ता के कारण ही मात्र दो ही दिन में 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद परिवार तक पहुंच गई।




















