
आश्विन कृषणपक्ष पंचमी एवं षष्ठी श्राद्ध कब करें जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग के अनुसार पितृपक्ष के पावन अवसर पर 1 अक्टूबर दिन गुरुवार को पंचमी तिथि के पश्चात षष्ठी तिथि श्राद्ध का संयोग रहेगा। वैदिक पंचांग के गणना अनुसार पंचमी तिथि 1 अक्टूबर को दोपहर 12:35 मिनट बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। 1 अक्टूबर को पितृपक्ष की पंचमी एवं षष्ठी श्राद्ध तिथि मानी जाएगी।
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय, ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ ने बताया कि पितृपक्ष में प्रत्येक श्राद्ध तिथि का अपना विशेष धार्मिक महत्व हैं । जिन परिवारों में दिवंगत परिजन की मृत्यु तिथि आश्विन कृष्ण पंचमी एवं षष्ठी रही हो, उनके लिए पंचमी,षष्ठी श्राद्ध विधि-विधानपूर्वक करना महत्वपूर्ण हैं।
श्राद्ध कर्म में पितरों का स्मरण करते हुए तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोजन तथा यथाशक्ति दान-पुण्य किया जाता हैं। श्रद्धापूर्वक किए गए इन कर्मों का उद्देश्य पितरों के प्रति कृतज्ञता एवं श्रद्धा अर्पित करना हैं ।श्राद्ध कर्म में सात्त्विकता, श्रद्धा और शास्त्रीय विधि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान किया जाता हैं। पितरों का स्मरण कर परिवार की सुख-शांति एवं मंगल की प्रार्थना भी करनी चाहिए।
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि पितृपक्ष 10 अक्टूबर दिन शनिवार को आश्विन कृषणपक्ष सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध के साथ पूर्ण होगा। 1 अक्टूबर दिन गुरुवार को पंचमी एवं षष्ठी श्रद्ध तथा 2 अक्टूबर को सप्तमी श्राद्ध रहेगा।गाय,कौआ,कुत्ता,चींटी आदि को भोजन कराना परंपरागत रूप से पितृकार्य का अंग माना जाता हैं ।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















