
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्ट्रेट पर उस समय हड़कंप मच गया। जब कुछ महिलाएं एक बुजुर्ग का शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची और मामले में जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की। यह प्रकरण जमीनी विवाद से जुड़ा है। अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार इंद्रबाला निवासी खैरपुर खैराबाद पिलखुवा ने बताया कि उनके 85 वर्षीय पति किरणपाल पुत्र श्यामलाल का उपचार जीएस मेडिकल में चल रहा था जहां से उनकी एक बेटी अपने पिता को बहला-फुसला कर ले गई और करीब पौने तीन बीघा जमीन का बैनामा किसी के नाम कर दिया। बताया जा रहा है कि जमीन की कीमत लाखों में है। इसी बीच पता चला कि किरणपाल की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनने पर परिवार में कोहराम मच गया।
इंद्रबाला ने बताया कि उनकी तीन पुत्रियां हैं। शेष दो पुत्रियां व परिजनों के साथ वह हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंची और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम भी कराया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















