
विद्युत विभाग की पुरानी समस्या को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग हापुड़ अभियंता, एक्सएन गढ़, एक्सएन हापुड़ से मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अभियंता से मुलाकात कर किसानों की लंबे समय से चली आ रही विद्युत विभाग से संबंधित समस्या के समाधान को लेकर वार्ता की।
एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि विद्युत विभाग घोटाले वाले मामले में विद्युत विभाग की ओर से समय-समय पर शासकीय आदेश जारी किए जाते रहे हैं। किसान अपने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन एफिडेविट की अनिवार्यता के कारण बड़ी संख्या में किसान आगे नहीं आ पा रहे हैं। पिछली बार भी इसी समस्या के चलते हजारों किसानों में से कुल 855 किसानों ने अपने दस्तावेज एफ़िडेविट लगाकर जमा किए थे।
उन्होंने विद्युत विभाग के शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि मामले को पुनः संज्ञान में लेते हुए दस्तावेज जमा करने की समय-सीमा बढ़ाई जाए तथा किसानों पर एफिडेविट की अनिवार्यता समाप्त की जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान अपने दस्तावेज जमा कर इस समस्या का समाधान करा सकें। अन्यथा बार बार इन आदेशों को जारी करने से कोई लाभ नहीं होगा और किसान मजबूरन बड़े घेराव कि तैयारी करेगा।
इस दौरान विनय बाना, देविंदर चौधरी, मनिंदर मसंद, आकाश चौधरी, बादल चौधरी, अहमद अली, वकील खान, तरुण चट्ठा ओमेंद्र बाना, विनोद धारीवाल सहित अन्य किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















