
👁 212 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित मेट्रो पैलेस रूम होम स्टे में बुधवार को क्षेत्राधिकारी हापुड़ दीपक चतुर्वेदी पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे जहां उन्होंने जांच की। इस दौरान टीम ने बयान आदि दर्ज किया और विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की।
बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित मेट्रो पैलेस रूम होम स्टे में क्षेत्राधिकारी दीपक चतुर्वेदी किसी सिलसिले में जांच के लिए होटल पहुंचे। उनके साथ फॉरेंसिक टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि क्या प्रकरण है? यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















